प्रिया और उसके परिवार की टूर पैकेज के साथ पोखरा की यात्रा
नेपाल भारत के बेहद करीब होने के बावजूद वंहा भारतीय पर्यटक यूरोप और अमरीका की तुलना में काम जाते है। लेकिन प्रिया ने अपने पति और बच्चों के साथ नेपाल के पोखरा और आस पास में घूमने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग होटल और वाहन बुक करने की जगह Kailash DMC का पोखरा टूर पैकेज चुनने का फैसला किया। प्रिया ने दिल्ली से यात्रा शुरू की और एक ऐसा पैकेज चुना जिसमें काठमांडू, पोखरा और चितवन तीनों प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल थे।
प्रिया और उनके परिवार के लिए दिल्ली से पोखरा का यह पैकेज एक अच्छा विकल्प साबित हुआ। क्योंकि यह एक कम्पलीट पैकेज था जिसमे यात्रा, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट सब कुछ शामिल था। इसके बाद परिवार को सिर्फ यात्रा का आनंद लेना था।
दिन 1: दिल्ली से काठमांडू – नेपाल यात्रा की शुरुआत
प्रिया और उनके परिवार की पोखरा यात्रा सुबह दिल्ली से शुरू हुई। दिल्ली से प्रिया और उसका परिवार काठमांडू के लिए फ्लाइट से रवाना हुआ। काठमांडू पहुंचने पर kailash DMC के गाइड ने परिवार का स्वागत किया और उन्हें आगे की यात्रा के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिवार गाइड के साथ होटल में चला गया और वंहा जाकर कुछ समय आराम किया। शाम को परिवार काठमांडू के प्रसिद्ध थमेल इलाके में घूमने चला गया। अगले दिन उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर और स्वयंभूनाथ स्तूप जैसे प्रसिद्ध स्थानों की यात्रा की। बच्चों के लिए यह नेपाल की संस्कृति और विरासत को समझने का नया अनुभव था, जबकि प्रिया और उनके पति ने इन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के बारे में कई नई बातें जानीं।
काठमांडू से पोखरा: यात्रा का दूसरा दिन
अगले दिन परिवार काठमांडू से पोखरा की यात्रा पर निकल गया। जैसे-जैसे गाड़ी पहाड़ी रास्तों पर आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे आसपास के नजारे भी बदलते गए। हरी-भरी पहाड़ियां, घाटियां, बहती नदियां और दूर दिखाई देते बादलों से ढके पहाड़ परिवार का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। बच्चे रास्ते भर खिड़की से बाहर के नजारों को देखते रहे।
रास्ते में परिवार ने एक स्थानीय रेस्टोरेंट में रुककर नेपाली भोजन का स्वाद लिया। शाम तक वे पोखरा पहुंच गए। होटल में चेक-इन करने के बाद परिवार फेवा झील के किनारे घूमने गया और शांत वातावरण का आनंद लिया।
यहीं से उनके पोखरा यात्रा का सबसे खूबसूरत हिस्सा शुरू हुआ।
पोखरा – यात्रा का तीसरा दिन
पोखरा पहुंचने के बाद प्रिया और उसके परिवार को समझ आया कि इसे नेपाल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में क्यों गिना जाता है। पहाड़ों से घिरा यह शहर प्राकृतिक सुंदरता, झीलों और शांत वातावरण को अपने आप में समाये हुए है। अगली सुबह परिवार सारंगकोट पहुंचा। सूर्योदय के समय हिमालय की चोटियों पर पड़ती सूर्य की पहली किरणों का नजारा सभी के लिए यादगार रहा। अन्नपूर्णा और मछापुच्छरे पर्वतों का दृश्य देखकर बच्चे और बड़े सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
इसके बाद परिवार ने फेवा झील में बोटिंग का आनंद लिया। शांत झील में नाव की सवारी ने सभी का मन मोह लिया। दोहपर के बाद उन्होंने डेविस फॉल और गुप्तेश्वर गुफा की यात्रा की। शाम को परिवार लेकसाइड मार्केट में घूमने निकला। प्रिया ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में सोचा था कि खुद से यात्रा प्लान करना शायद सस्ता पड़ेगा। लेकिन Kailash DMC का पोखरा पैकेज उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ।
पोखरा यात्रा का चौथा दिन
पोखरा में एक और दिन बिताते हुए परिवार ने वर्ल्ड पीस पैगोडा और इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम का दौरा किया। पोखरा की खूबसूरती से प्रभावित होकर प्रिया ने कहा कि वह भविष्य में भी पोखरा घूमने आएगी।
पोखरा से चितवन
पोखरा में घूमने के बाद परिवार चितवन के लिए रवाना हुआ। जैसे-जैसे गाड़ी पोखरा से आगे बढ़ी, पहाड़ी इलाका धीरे-धीरे मैदानी क्षेत्र में बदलने लगा। इसके बाद रास्ते में हरियाली और जंगलों का क्षेत्र दिखाई देने लगा।
चितवन नेशनल पार्क – जंगल सफारी
अगली सुबह परिवार चितवन नेशनल पार्क की जंगल सफारी के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा का सबसे रोमांचक हिस्सा था। जीप सफारी के दौरान परिवार ने जंगल में हिरण, जंगली हाथी, मगरमच्छ और कई प्रकार के पक्षियों को देखा। प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को करीब से देखना बच्चों के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं था। प्रिया और उनके पति भी जंगल के शांत वातावरण और वन्यजीवों को देखकर काफी उत्साहित हुए। दोपहर के बाद परिवार ने कैनोइंग का भी आनंद लिया। शांत नदी में नाव से सफर करते हुए आसपास के जंगल और पक्षियों को देखना एक अलग तरह का अनुभव था।
चितवन से दिल्ली वापसी
चितवन में दो दिन बिताने के बाद परिवार के लिए वापसी का समय आ गया। चितवन से काठमांडू होते हुए वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। वापसी के दौरान परिवार अपनी यात्रा की तस्वीरें देखता रहा और पिछले कुछ दिनों की खूबसूरत यादों को दोहराता रहा।
दिल्ली पहुंचने तक प्रिया को महसूस हुआ कि अगर उन्होंने यह पूरी यात्रा खुद से प्लान की होती, तो काठमांडू, पोखरा और चितवन को इतने व्यवस्थित तरीके से कवर करना शायद आसान नहीं होता।
प्रिया के परिवार के लिए Kailash DMC से पोखरा टूर पैकेज लेना क्यों फायदेमंद रहा?
प्रिया के परिवार की यह यात्रा बताती है कि सही टूर पैकेज चुनने से नेपाल की यात्रा कितनी आसान और आरामदायक हो सकती है।
एक अच्छी तरह से प्लान किए गए टूर पैकेज में यात्रियों को होटल, ट्रांसपोर्ट और साइटसीइंग जैसी सुविधाओं को अलग-अलग मैनेज करने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं Kailash DMC का यह पैकेज उन यात्रियों के लिए सुविधाजनक हो सकता है जो दिल्ली से पोखरा के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं।
अगर आप कपल है और पोखरा जाने का मन बना रहे है तो कपल के लिए भी हमारे पास स्पेशल पैकेज है।
Kailash DMC के साथ पोखरा का ट्रेवल पैकेज लेकर आप अपनी यात्रा का बजट बेहतर तरीके से तय कर सकते हैं।
अगर आप दिल्ली से काठमांडू, पोखरा और चितवन की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो Kailash DMC के पोखरा पैकेज का यात्रा कार्यक्रम ज़रूर देखें।